फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने पकड़े ट्रेनों में मोबाइल लूटने वाले 

Thu, 22 Jun 2017 12:30 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
GRP caught mobile robbers in trains - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
जीआरपी ने ट्रेनों में मोबाइल और यात्रियों का सामान लूटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार एंड्रायड मोबाइल फोन और काफी मात्रा में लूटा गया सामान बरामद किया गया है। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जीआरपी सुनील दत्त ने बताया कि एसएसआई राजेंद्र सिंह सिरोही के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम बुधवार को जंक्शन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी किनारे दो संदिग्ध लोग ट्रेन में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठे पाए गए। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ की। एक ने अपना नाम ऋषिपाल राजेंद्र पाल निवासी हेमूपुरा, फतेहगंज पूर्वी, रोहित जोशी पुत्र हीरा बल्लभ जोशी निवासी मानपुर तिराहा थाना कोटद्वार, जिला पौड़ी (उत्तराखंड) बताया। पूछताछ में पता चला कि दोनों शातिर अपराधी हैं और ट्रेनों में लूटपाट करते हैं। जिन्होंने ट्रेनों में की गईं छह चोरी और लूट की घटनाएं कबूल कीं। इनके पास से चार एंड्रायड मोबाइल फोन, 24 सौ रुपये और दो चाकू बरामद किए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि ऋषिपाल पर बरेली जीआरपी थाने में ऋषिपाल पर पांच और रोहित जोशी पर छह मुकदमे दर्ज हैं। दोनों शातिर अपराधी हैं और ट्रेनों में मोबाइल लूट आदि की वारदातें करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें