फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला-बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर वारदात को अंजाम दिया

Sun, 26 Feb 2017 12:40 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को आधा दर्जन से ज्यादा सशस्त्र डकैतों ने रहपुरा जागीर गांव में बाहरी हिस्से में बने एक मकान में धावा बोल दिया। डकैत महिला, उसके दुधमुंहे बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर ढाई लाख रुपये की डकैती डाल ले गए। सीबीगंज में डकैती के बाद रहपुरा जागीर गांव में डकैतों के कहर से पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चोरी बताकर बमुश्किल लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि मुकदमा डकैती में दर्ज होना चाहिए था।
विज्ञापन

ग्राम रहपुरा जागीर निवासी राजेश कुमार पुत्र रामभरोसे लाल के घर गांव की बाहरी तरह बना है। शुक्रवार को रात करीब ढाई बजे डकैत राजेश के घर में घुस गए। उन्होंने कमरे में सो रही राजेश की पत्नी सोनी और उसके साल भर के मासूम बेटे को चाकू की नोंक पर बंधक बना लिया और घर से बाहर खेत में ले गए। उन्होंने जान से मार डालने की धमकी देते हुए घर में रखे माल-जेवर की उससे जानकारी ली। तीन डकैत तो महिला-बच्चे को बंधक बनाए रहे। बाकी चार घर में रखा माल समेटने में जुट गए। लूटपाट को अंजाम देकर डकैत जंगल की तरफ भाग गए। घर में आकर सोनी ने पति और दूसरे कमरे में सो रहे ससुर राम भरोसेलाल को जगाया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। लुटेरे घर में रखे 40 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, एक गले का हार, चांदी के खड़ुआ, बच्चे की चांदी की पैजनिया समेत ढाई लाख का माल समेट ले गए। शनिवार की सुबह गांव में डकैती की सूचना से दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पीड़ित राजेश की तहरीर पर पुलिस ने लूट की धारा में एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन मामला चोरी का मान रही है। एसएचओ इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि राजेश बगल की चारपाई पर सोता रहा था। बदमाश ऐसे में पास में सो रही उसकी पत्नी-बच्चे को उठा ले गए, यह बात समझ में आने वाली नहीं है। जांच की जा रही है, सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें