फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर की फर्जी आईडी बनाकर मांगे पैसे

Thu, 15 Mar 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के जूलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर राजेंद्र सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगों ने उनके करीबी लोगों को चूना लगाने की कोशिश की। कई लोगों को फेसबुक मेसेंजर से संदेश भेजकर उनके एटीएम कार्ड की डिटेल मांगी। शक होने पर जब किसी ने सीधे प्रोफेसर को फोन करके माजरा जानना चाहा तो प्रोफेसर सकते में आ गए। बुधवार को उन्होंने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। कुछ दिन पहले ही किसी ने डॉ. राजेंद्र सिंह के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाई थी। इसके बाद उनके करीबी लोगों और साथी शिक्षकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। डॉ. राजेंद्र सिंह के मुताबिक हाल ही में उनके कई करीबी लोगों को मेसेंजर पर मेसेज भेजा गया कि उनका एटीएम ब्लॉक हो गया है। उन्हें बहुत जरूरी काम के लिए अर्जेंट ऑनलाइन भुगतान करना है। इस मेसेज को फेसबुक पर भी शेयर किया गया। मेसेंजर पर ही लोगों से अलग-अलग मदद मांगते हुए उनके एटीएम कार्ड की डिटेल देने को कहा गया ताकि वह ऑनलाइन भुगतान कर सकें। किसी को शक हुआ तो उसने सीधे फोन करके डॉ. राजेंद्र सिंह से इस बारे में जानकारी ली, इस पर वह हैरान रह गए। छानबीन की तो फर्जी आईडी बनाए जाने की बात खुली। डॉ. राजेंद्र सिंह ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की है। अब वह अपने फेसबुक अकाउंट पर मेसेज भी शेयर कर रहे हैं कि उनके नाम से फर्जी आईडी बनाई गई। कोई भी इस आईडी पर अपने एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी या पैसे उसे न दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें