Engaged in the line thrashed elderly
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक की शाखा के बाहर लाइन में लगे बुजुर्ग ने बैंक के सुरक्षाकर्मी पर अभद्रता करने और लोहे की रॉड मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। तहरीर थाने में दी गई है। अख्त्यिारपुर गांव के पूरन लाल मंगलवार को सुबह 9 बजे बैंक के बाहर लाइन में लगे थे। उनका कहना है कि जब उनका नंबर आया तो गार्ड नरेश कुमार ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर रॉड से पीटा गया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। उधर मैनेजर मंयक अग्रवाल ने कहा कि आठ दिन बाद कैश आया था। भीड़ अधिक थी। चैनल बंद करते समय बुजुर्ग के हाथ में चोट लग गई। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।