फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप में दो सगे भाईयों समेत ग्यारह पर मुकदमा

Fri, 15 Jan 2016 02:01 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़/बरेली। शीशगढ़ की लड़की को दिल्ली में बंधक बनाकर एक महीने तक गैंगरेप करने के आरोप में दो सगे भाईयों समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। लड़की का आरोप है कि उसे कानपुर में भी दो दिन बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित के खुद को सोलह साल की नाबालिग बताने पर मुक दमे में पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना शीशगढ़ इलाके के गांव की लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर एसपी देहात के आदेश से दर्ज हुए गैंगरेप के मुकदमें में पीड़िता का आरोप है कि 12 दिसंबर को गांव का ही खालिद उसे नशा सुंघाकर अपने दोस्त नईम पुत्र मुन्ने, जमालद्दीन पुत्र शरीफ अहमद, इब्ने हसन पुत्र अली हसन, अफजाल पुत्र सईद अहमद, जुनैद पुत्र करामुद्दीन, इकबाल पुत्र सुहेल, मोनिस पुत्र बाबू, आसिफ पुत्र निजामुद्दीन, उस्मान पुत्र सईद अहमद, तसलीम पुत्र नन्हे के साथ उसे नशा सुंघाकर अगवा कर ले गए। दिल्ली में एक माह तक उसे बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार किया। 12 जनवरी को आरोपियों के रात को सो जाने पर वह अपनी जान बचाकर उनके चुंगल से छूटकर घर पर आई और अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। थाने में शिकायत नहीं सुनी गई। पुलिस ने सभी ग्यारह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376,डी, 342, अगवा करके बंधक बनाकर गैंगरेप करने के आरोप में पाक्सो एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

-लड़की के आरोपों के आधार पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराकर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। कानपुर और दिल्ली दो टीमें बनाकर जांच के लिए भेजी जा रही है। इसके अलावा और भी लड़की जहां बताएगी वहां टीम जाकर जांच करेगी- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात
विज्ञापन



पहले मुकदमे में बालिग थी लड़की
पुलिस के मुताबिक 14 जनवरी 2013 को गैंगरेप पीड़िता के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और धमकाने के आरोप में मुकदमा लिखाया था। पिता ने उस मुकदमे में लड़की की उम्र अठारह साल बताई थी। दो साल बाद लड़की की उम्र बढ़ने के बाद दो साल कम और हो गई। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

पुलिस को लड़की की वोटर आईडी मिल गई
पुलिस की मुताबिक पीड़िता की उम्र को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि लड़की का एक्स-रे होने के बाद डॉक्टरों का पैनल उसकी उम्र दो-तीन दिन में तय कर देगा। फिलहाल पुलिस ने लड़की की वोटर आईडी मिल गई है। इंस्पेक्टर शीशगढ़ ने बताया कि वोटर आईडी में की जन्म तिथि 10 दिसंबर 1980 लिखी है। वह परिवार रजिस्टर भी की शुक्रवार को छानबीन करेंगे। उससे उम्र के बारे में कुछ स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

मुकदमे में आरोपी का नाबालिग भाई भी
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पवार का कहना है कि आला अधिकारियों के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। मुकदमे में मुख्य आरोपी के भाई समेत दो नाबालिगों के नाम भी शामिल हैं। खालिद हुसैन लड़की को शादी के इरादे से भगा ले गया था। बाद में लड़की से उसका कोई विवाद हुआ है। इसके बाद ही गैंगरेप की बात सामने आई है। लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से कार्रवाई होगी।

हमें जान का खतरा है
-लड़की के भाई का कहना है कि उसकी बहन से रात गैंगरेप हुआ है। वह राजी से खालिद के साथ गई होती तो घर वापस क्यों आती। वह बमुश्किल आरोपियों के जान बचाकर आई है। सभी अधिकारियों को उसने आपबीती सुनाई है। गैंगरेप के आरोपी दबंग किस्म हैं, उसकेपरिवार को आरोपियों को जान का खतरा है। शुक्रवार को मेडिकल होने के बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें