शीशगढ़ के गांव भुड़ासी निवासी डालचंद का ढाई वर्षीय बेटा विजय शुक्रवार शाम चार बजे घर के दरवाजे पर खेल रहा था। डालचंद बाजार गए थे और उनकी पत्नी कृष्णा देवी गांव के ही पास किसी काम से गईं थी। इसी दौरान उनके घर के सामने आए लाल रंग के कुत्ते ने बाहर खेल रहे मासूम विजय पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्चे के मुंह और सिर पर पंजों से वार किया। सिर से कुछ मांस नोंच डाला। चेहरा भी नोंचा। मासूम की चीख सुनकर इधर से गुजर रहे एक राहगीर ने कुत्ते को ईंट मारकर भगाया। इसी दौरान बाजार से लौटे डालचंद विजय को जिला अस्पताल लेकर आए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
00
पहली बार दिखा गांव में ऐसा कुत्ता
डालचंद ने कहा कि उनकी बेटे की जान बचाने वाले राहगीर ने उन्हें बताया कि जिस कुत्ते को भगाया गया, तरह का लाल रंग का वह कुत्ता पहली बार गांव में दिखा। यह कुत्ता कहीं बाहर से आया है और काफी खूंखार है।
00
बच्चे के सिर और चेहरे पर काफी जख्म हैं। उसका उपचार किया जा रहा है। रविवार सुबह रैबीज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। -डॉ.एसके सक्सेना, इमरजेंसी आफिसर, जिला अस्पताल