फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की दलाली में पकड़े गए चेयरमैन

Thu, 08 Jan 2015 11:36 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के क्षेत्र में गन्ने की मीरगंज मिल के लिए अवैध खरीद करते तीन ट्राली वालों को गन्ना आयुक्त देवरनिया के चैयरमैन मोहम्मद कैसर अंसारी के धर्मकांटे पर पकड़ लिया। वह जिला गन्ना अधिकारी को धर्मकांटा मालिक और तीनों ट्राली वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कह गए थे लेकिन इस गन्ने के खेल से जुड़े नेताओं के थाने पर जमा होने और जिले से एक बड़े सपा नेता का फोन आने के कारण वह असमंजस में पड़ गए हैं। उन्होंन कई बार तहरीर लिखी और फाड़ी लेकिन देर शाम जब प्रभारी डीएम ने फोन पर उन्हें सख्त ताकीद दी तो उन्हें रिपोर्ट दर्ज करानी ही पड़ी। छह घंट तक यह हां ना का नाटक थाने में चलता रहा।   गन्ना अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में देवरिया के चैयरमैन और तीन लोगों को नामजद किया गया है।  
विज्ञापन

बहेड़ी की केसर चीनी मिल से लौट रहे  गन्ना आयुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने देवरनियां के पास केजीएन धर्मकांटे पर गन्ने की खरीद होते देखी। नितिन नाम के युवक ने धर्मकांटे पर 150 रुपये क्विंटल के रेट में गन्ना बेचा था। वहीं गांव मेबोर निवासी गौरव नाम के युवक ने दो सौ के रेट पर इस धर्मकांटे से गन्ना खरीदा था। गांव बसुपुरा के निहालउद्दीन और गांव महमूदापुर के सत्यपाल को भी गन्ना आयुक्त मय ट्राली के गन्ना खरीदते रंगे हाथों पकड़ा। उन्हें धर्मकांटे पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें मीरंगज चीनी मिल ने ट्रक के चालान दे रखे हैं और इसी चालान के जरिये वे यहां से गन्ना खरीद कर मीरंगज की चीनी मिल को सप्लाई कर रहे हैं। इस पर गन्ना आयुक्त ने डीसीओ शैलेश कुमार मौर्या, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील सिंह, बृजभूषण शुक्ला और गन्ना निरीक्षक रामाशंकर सिंह को आदेश दिए कि इन ट्रालियों का गन्ना सेमीखेड़ा चीनी मिल में उतारकर उसका सारा पैसा सरकारी कोष में जमा करा दिया जाए। साथ ही ट्राली मालिकों और धर्मकांटा मालिक के खिलाफ देवरनियां थाने में मुकदमा कायम कराकर उन्हें रिपोर्ट दी जाए।
 डीसीओ टीम के साथ देवरनियां थाने पहुंचे। कुछ ही देर बाद केजीएन धर्मकांटे के मालिक देवरनियां नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद कैसर अंसारी ने जिले के एक सत्ताधारी नेता से उनकी बात कराई। नेता जी के हड़काने पर डीसीओ धर्मसंकट में पड़ घए। छह घंटे वह थाने में ही बैठे रहे। कई बार तहरीर लिखी और फाड़ दी। किसी ने इसकी जानकारी प्रभारी डीएम को फोन पर दे दी। प्रभारी डीएम ने फोन पर सख्त नाराजगी जताते हुए डीसीओ को सभी आरोपियों के खिलाफ फौरन मुकदमा कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन


ये मीरगंज मिल का खेल है
गन्ना आयुक्त ने नैनीताल रोड पर रुककर एसडीएम बहेड़ी और डीसीओ की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि इस तरह तो सेमीखेड़ा चीनी मिल बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मीरगंज चीनी मिल चालान के जरिये कैसे बहेड़ी और सेमीखेड़ा चीनी मिल के क्षेत्र से गन्ने की खरीद कर रही है। इसकी जानकारी उन्हें दो दिन के अंदर दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें