फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गोली चलाई, बाल-बाल बचे दरोगा

Sun, 17 Dec 2017 02:21 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
अाआराोपी
विज्ञापन
 मुरादाबाद में 14 लाख की डीजे के सामान लूट अंजाम देने वाले रवि उर्फ राबिया को पुलिस ने महेशपुरा फाटक के पास मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। उसके दो साथी विष्णु और लोचन भागने में कामयाब रहे। इस दौरान बदमाशों ने गोली चलाई जो दरोगा के पास से निकल गई। पुलिस ने रवि के कैंट चौबारी स्थित घर पर दबिश देकर लूट का सामान भी बरामद कर लिया। सुभाषनगर थाने में पुलिस पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बदमाश को जेल भेजा गया। 
विज्ञापन

 पंखियों के गांव अंगूरी टांडा में बदमाशों की सरगर्मी बढ़ने के बाद महेशपुरा फाटक के पास एक कु एं पर तीन युवकों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शुक्रवार रात डेढ़ बजे पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दी। चौकी प्रभारी राजेश कौशिक के पास से गोली निकल गई। वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ा, जबकि दो फरार हो गए। 
 पूछताछ में वह कैंट के चौबारी गांव का रवि उर्फ राबिया निकला। उसके खिलाफ मुरादाबाद में हुई डीजे लूट का मामला दर्ज मिला। बता दें कि मुरादाबाद में बीते अप्रैल में मामा-भांजा के गिरोह ने चौदह लाख कीमत के डीजे के सामान की लूट की थी। पुलिस ने मामा अमित को गिरफ्तार कर साढ़े चार लाख के माल की बरामदगी की थी, लेकिन उसका भांजा रवि उर्फ राबिया फरार चल रहा था। पुलिस ने चौबारी में उसके घर पर दबिश दी तो लुटे गए 30 हजार के दो एम्प्लीफायर बरामद हुए। यह गिरोह बड़ी गाड़ी लेकर लूट करता था। सामान को गाड़ियों में भरकर कुछ घंटों में जनपद से बाहर पहुंचा दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, फरार विष्णु का भी लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें