फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से बरेली लौटते समय शुक्रवार की रात इंटरसिटी एक्सप्रेस से पुलिस अभिरक्षा से भागे बंदी को शनिवार सुबह जीआरपी और ब्रजघाट चौकी पुलिस ने ओसीता जगदेवपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। रात में ही इस मामले में गजरौला की जीआरपी चौकी में बरेली से मुल्जिम को लेकर गए एचसीपी, दो सिपाही और बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में तीनों को चौकी से ही जमानत दे दी गई, जबकि दोनों सिपाही फरार बताए जा रहे हैं। उधर, पुलिस ने बंदी को अमरोहा कोर्ट में पेश कर मुरादाबाद कारागार भेज दिया है। एसपी रेलवे वैभव कृष्ण ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसएसपी बरेली को भेज दी है। बरेली पुलिस लाइन के एचसीपी राम सिंह शुक्रवार को बंदी आदेश बालियान पुत्र ब्रह्मपाल बालियान निवासी गांव भोरा खुर्द (थाना भोरा कलां), जनपद मुजफ्फरनगर को चोरी के मामले में रोहिणी (दिल्ली) कोर्ट 101 में पेश करने के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से बरेली ला रहे थे। साथ में थाना हाफिज गंज में तैनात सिपाही हितेश कुमार और थाना बारादरी के सिपाही संजय कुमार थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे जब ट्रेन मोहरका पट्टी गांव के पास पहुंची तो गति धीमी हो गई। इसका फायदा उठाकर बंदी हथकड़ी के साथ ट्रेन से कूद कर भाग गया। शनिवार सुबह गांव ओसीता जगदेवपुर से निकले रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति के हाथों में हथकड़ी देख ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने ब्रजघाट पुलिस को खबर कर दे दी। पुलिस टीम ने बंदी को गिरफ्तार कर लिया। आदेश के सिर व शरीर पर चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें