फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली का झोलाछाप निकला आदेश का गुर्गा

Wed, 17 Jun 2015 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 सेना में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर लड़कों से मोटी रकम लेकर भर्ती कराने वाले मास्टर माइंड आदेश गुर्जर का गुर्गे रायबरेली के झोलाछाप डॉक्टर विद्याकांत का नाम भी क्राइम ब्रांच ने दो मुकदमों में खोल दिया है। इटावा के धर्मेंद्र यादव नाम के युवक भी आदेश गुर्जर के गैंग में काम करता है। आदेश ने उसे कानपुर रेंज के लड़कों को फंसाकर लाने की जिम्मेदारी दे रखी है। विद्याकांत के पास उन्नाव और रायबरेली के लड़कों से छह लाख रुपये में सेना में भर्ती होने का सौदा तय करके आदेश के पास लाता था। क्राइम ब्रांच की छानबीन में नाम आने के बाद से कथित डॉक्टर विद्याकांत घर से फरार हो गया है। उसके परिवार वाले भी पुलिस के बचे घूम रहे हैं। विद्याकांत का छोटा भाई फौजी बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी के जिलों में लड़कों को भर्ती कराने के लिए आदेश के पास लाने की जिम्मेदारी भी अलग-अलग लोगों को बांटी गई थी। शैलेंद्र कुमार उर्फ शैला बुलंदशहर, गाजियाबाद और इसके आसपास के जिलों के लड़कों को फंसाकर लाता है। सुरेश भाटी और उसका भाई रवींद्र भाटी आदेश के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं। आदेश की जमानत भी जिम्मेदारी भी उन्होंने ने ले रखी है। लेकिन हाल ही एमएच हास्पीटल में मेडिकल कराने आए दो लड़कों के पकड़े जाने के बाद सुरेश भाटी और उसका भाई पुलिस की नजरों से बचे हुए हैं। क्योंकि आर्मी इंटेलीजेंस ने भी इन दोनों भाईयों की कुंडली तलाशनी शुरू कर दी है। आदित्य चौहान के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मंगलवार को आदित्य के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना पर पुलिस सादे कपड़ों में लगी रही, लेकिन वह नहीं लौटा। इस पर मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी गई है। विवेचक के मुताबिक आदेश के गुर्गे कथित डॉक्टर विद्याकांत का नाम दो मुकदमों में खोलकर उसे मुल्जिम बना दिया है। इसके अलावा उन लड़कों को भी मुल्जिम बनाया गया है कि जिन्हें वह भर्ती कराने के लिए लाया था। एसपी क्राइम डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि आदेश से सभी साथियों का पता लगाया जा रहा है। विवेचना में जो भी नाम आएगा, सभी को मुल्जिम बनाकर कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें