फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाल में लगी आग, पांच झुलसे, भगदड़

Fri, 15 May 2015 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिथरी चैनपुर के मनपुरिया दलेल गांव में बड़ा अग्निकांड होते-होते बचा। शादी समारोह के दौरान बारातियों के लिए स पंडाल में खाना तैयार किया जा रहा था उसमें आग लग गई। सिलेंडर लीक होने से लगी यह आग भड़कती गई और खाना बना रहे पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहले ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

सुरक्षा के मानकों पर दगा दे रहे गैस सिलेंडर फिर हादसे की वजह बने। मनपुरिया दलेल गांव में रहने वाले पप्पू कश्यप की बहन पति की मौत के बाद अपने मायके में ही रह रही है। बृहस्पतिवार को विमला की बेटी शारदा की बारात फरीदपुर के परा मोहल्ले से आनी थी। घर के पास ही खाना बनाने का पंडाल भी लगाया गया था। पप्पू के रिश्तेदार लालाराम, मैकूलाल, महेश और छोटेलाल ही खाना और मिठाई बना रहे थे। पप्लू के पिता नत्थूराम भी साथ बैठे थे। दोपहर करीब एक बजे सिलेंडर से गैस लीक होने पर पंडाल में आग लग गई। आग ने चंद मिनट में इतना भयंकर रूप ले लिया कि खाना बना रहे लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना से शादी के घर में कोहराम मच गया। मेहमानों और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग से झुलसे लोगों को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। पहले ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, फिर फायर बिग्रेड के स्टाफ ने अग्निशमन गैस के सिलेंडरों से पूरी तरह आग बुझाई। हालांकि इस बीच बारातियों के लिए बनाए गए पकवान और पंडाल राख हो गए। आग की भयावहता इतनी थी कि पंडाल के आसपास के घरों को खाली कर दिया गया था। जैसे-तैसे बारातियों को जलपान कराकर शादी की रस्में पूरी की गईं।

सुरक्षा की कसौटी पर फेल सिलेंडर
गैस सिलेंडरों की सेफ्टी को लेकर सबसे ज्यादा उपेक्षा बरती जा रही है। उम्र गुजार चुके बूढ़े सिलेंडर भी अभी घरों में सप्लाई हो रहे हैं वहीं तमाम सिलेंडरों में रोज ही वाल्व की खराबी से गैस लीक होने, पाइप फटने और रेग्यूलेटर  की खराबी से हादसे होते रहते हैं। इनकी चेकिंग की न तो कोई व्यवस्था की जाती है और न ही कंपनियां तय समय में इनक जांच करती हैं। सेफ्टी के लिए कैंप लगाए जाते हैं लेकिन उनमें पब्लिक का इंट्रेस्ट नहीं होता है। बरेली में ही गैस सिलेंडर लीक होने से चार बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गैस एजेंसियों से तथ्य तलब: केएन गुप्ता
बिथरी ब्लाक के मनपुरिया दलेल गांव में हुए हादसे की जानकारी मिलते ही पेट्रोलियम कंपनी समन्वयक केएन गुप्ता ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुप्ता ने बताया कि बिथरी ब्लाक में संचालित गैस एजेंसियों से तथ्य तलब किए गए हैं। शादी-विवाह आदि कार्यक्रमों में इस्तेमाल हो रहे सिलेंडरों में हाई प्रेशर रेगुलेटर लगाए जा रहे हैं जो कि अवैध हैं। क्योंकि इन रेगुलेटरों से पूरे प्रेशर से गैस निकलती है। जबकि  कंपनियों से जारी रेगुलेटरों से 17 किलो प्रेशर से गैस सिलेंडर से बाहर आती है। जो पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने ग्राहकों से हादसों से बचने के लिए सिलेंडर इस्तेमाल से पहले पूरी तरह चेक करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें