फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 07 Apr 2015 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की हत्या कर चुपचाप शव का अंतिम संस्कार करने के मामले में पुत्र ने अपने पिता व उसके साथियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन

ग्राम बड़ागांव के मजरा गंगापुर में शुक्रवार को 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बताया जाता कि किशोरी का गांव के ही सजातीय युवक से प्रेम-प्रसंग था। वह उससे शादी की जिद पर अड़ी थी। बृहस्पतिवार को पिता ने उसे प्रेमी के साथ पशुशाला में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद घर में विवाद भी हुआ था। बताते हैं कि इसके बाद पिता ने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी और अपने साथियों की मदद से आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया। रविवार को किशोरी के भाई विजय पाल ने पुलिस को तहरीर दे दी। सोमवार को किशोरी के पिता भगवान दास और उसके साथियों तिलकराम, सुरेंद्रपाल, ताराचंद और संजीव कुमार के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दूसरी ओर भगवान दास ने भी पुलिस को तहरीर देकर मौत का कारण बीमारी बताया। उसने मुकदमे की वजह पार्टी बंदी में बेटे के इस्तेमाल को बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें