भुता इलाके के रसूलपुर वाहनपुर निवासी माया देवी ने बताया कि 11 मार्च को इलाज के दौरान उसके पति ज्वाला प्रसाद की रामपुर गार्डन स्थित मेयर डॉ.आईएस तोमर के धनवंतरि अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि आपरेशन के लिए उससे 1.29 लाख जमा करा लिए गए। हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बजाए एक लाख और जमा कराने की मांग की गई। माया देवी का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से ही उसके पति की मौत हुई है। पुलिस ने माया देवी की तरफ से डॉ.जयपाल, डॉ.संतोष शर्मा और डॉ.अमित खन्ना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।