फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो कोई कैदी भाग गया जिला अस्पताल से

Sun, 22 Mar 2015 12:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार दोपहर एक हथकड़ी और उसकी चाबी एक बेड के गद्दे के नीचे दबी मिली। आशंका जताई जा रही है कि कोई ऐसा कैदी शुक्रवार रात यहां से भाग गया जिसका मेमो भी नहीं भरा गया। हथकड़ी मिलने की सूचना इमरजेंसी आफिसर ने पुलिस को भिजवा दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेल वार्ड के बेड नंबर दो के गद्दे के नीचे शनिवार दोपहर ढाई बजे 255 नंबर की हथकड़ी और उसकी 55 नंबर की चाबी दबी देखी गई। खबर फैली तो अस्पताल में मौजूद स्टाफ में खलबली मच गई। इमरजेंसी आफिसर एएम अग्रवाल ने इसकी सूचना पीआई भेजकर कोतवाली पुलिस को दी । जिसके बाद आई पुलिस हथकड़ी और चाबी ले गई। आशंका जताई जा रही कि कोई कैदी बिना मेमो काटकर भर्ती किया गया था जो भाग गया। किसी कैदी के भर्ती होने का रिकार्ड भी अस्पताल के पास नहीं है। ईएमओ डा.एएम अग्रवाल का कहना है कि उन्हें स्वीपर ने बेड के गद्दे के नीचे हथकड़ी और चाबी दबी होने की सूचना दी। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को मेमो भेजा। जिस पर पुलिस हथकड़ी और चाबी बरामद कर ले गई। कोतवाली की कुतुबखाना चौकी इंचार्ज संजय राय ने बताया कि हथकड़ी बरामद कर ली गई है। नंबर के आधार पर पता लगाया जा रहा कि ये हथकड़ी किस थाने को आवंटित हुई है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि जिस बेड के नीचे हथकड़ी दबी हुई मिली है, उस पर अब तक कितने और कहां कहां के कैदी भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें