फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली हरदोई के युवक की लाश

Fri, 20 Mar 2015 01:23 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जतनगर इलाके में हरदोई के एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उसके पास से मिले मोबाइल नंबरों से संपर्क कर पुलिस ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिवार वाले यहां आकर पोस्टमार्टम के बाद शव अपने गांव ले गए। परिवार वालों का कहना है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वह मंगलवार को नाराजगी जताते हुए घर से निकला था।
विज्ञापन

इज्जतनगर के सैदपुर गांव के सामने पेड़ से बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे एक युवक का शव गमछे के फंदे पर लटका देखा गया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। उसके पास से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि युवक का नाम उमेश (35) पुत्र श्रीपाल निवासी सासोड़ा थाना पचदेवरा (हरदोई) है। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की साली रानी, पत्नी ऊषा सूचना पर दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और उसकी शिनाख्त की। रानी ने बताया कि उमेश खेतीबाड़ी का काम करता था और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। अक्सर पर वह गुस्सा होकर घर से निकल जाता था। मंगलवार सुबह दस बजे भी मामूली सी बात से नाराज होकर वह घर से निकल गया था। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। अब उन्हें सूचना मिली तो वह यहां आईं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले उमेश का शव अपने गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें