फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़

Mon, 02 Mar 2015 12:47 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को सिरौली पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बैलों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार को कुछ लोग बदायूं के एक गांव की बाजार से बैल खरीदकर रामपुर ले जा रहे थे। बैलों को लेकर पृथ्वीपुर व सुनरासी के जंगलों से गुजरते वक्त ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद नवाबपुरा चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। तस्करों ने पुलिस को देखा तो फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं, सिरौली पुलिस का कहना है कि घटना रामपुर क्षेत्र की है। सुनरासी व पृथ्वीपुर के कुछ अपराधी किस्म के लोगों ने राहगीरों से बैल छीने थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो बदमाशों का पीछा किया गया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। सिरौली के एसओ अजब सिंह यादव ने बताया कि घटना रामपुर क्षेत्र की है। फिर भी कोई पीड़ित आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें