फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ाया

Fri, 30 Jan 2015 12:47 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैफे के बाहर खड़ी छात्र की कार का शीशा तोड़कर चोर ने बैग उड़ा दिया। इसमें लैपटॉप और जरूरी कागजात थे। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी) के मिर्ची फार्म निवासी इंटरमीडिएट के छात्र गगनदीप सिंह और उसका साथी मनप्रीत सिंह बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे डीडीपुरम स्थित एक साइबर कैफे में प्रोफेशनल कोर्स के बारे में जानकारी ले रहे थे। उनकी कार कैफे के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कोई चोर कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ा ले गया। छात्र बाहर आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वे कार लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैग में लैपटॉप और शैक्षिक प्रमाण पत्र थे, जो चोर ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें