फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन ड्राइवर ने किया महिला यात्री से बलात्कार

Thu, 22 Jan 2015 01:21 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन पर हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला को रेलवे का ड्राइवर झांसा देकर रोडवेज के पास एक होटल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने उसके साथ मारपीट भी की और उससे चार सौ रुपये भी छीन लिए। बुधवार सुबह वह उसे रोडवेज पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित महिला के एफआईआर दर्ज कराने के बाद जीआरपी ने ड्राइवर के मददगार वेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रेन ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत के जहानाबाद कस्बे में रहने वाली 35 वर्षीय महिला हरिद्वार जाने के लिए 20 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे बरेली जंक्शन पहुंची थी। महिला के मुताबिक वह हरिद्वार में मजदूरी करती है। जंक्शन पर पता चला कि हरिद्वार के लिए ट्रेन रात दस बजे मिलेगी। इसलिए वह प्लेटफार्म नंबर दो पर जाकर बैठ गई। शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति उसके पास आकर बैठ गया और बातचीत करने लगा। खुद को ट्रेन ड्राइवर बताते हुए उसने कहा कि वह उसे हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस से साथ ले चलेगा। उसके कहने पर पास खड़े एक वेंडर ने उसके साथ बेंच पर बैठे चारों यात्रियों को चाय पिलाई। कुछ देर बाद ड्राइवर और वेंडर ने प्लेटफार्म पर ही शराब पी जिसके बाद शाम करीब छह बजे वेंडर अपने घर चला गया। सात बजे ड्राइवर ने उससे यह कहते हुए खाना खाने के लिए चलने को कहा कि ट्रेन आने में कई घंटे हैं और ट्रेन को वही लेकर जाएगा।
महिला का कहना है कि वह ट्रेन ड्राइवर के साथ खाना खाने रोडवेज के पास चली गई। वहां एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने के बाद ड्राइवर उसे रोडवेज के पास ही एक होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। विरोध करने पर मारपीट भी की जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं हैं। उससे चार सौ रुपये भी छीन लिए। बुधवार सुबह करीब छह बजे ट्रेन ड्राइवर उसे रोडवेज ले गया और वहां उसे छोड़कर मोबाइल रिचार्ज कराने के बहाने फरार हो गया। करीब दस बजे रिक्शे में बैठकर महिला बरेली जंक्शन पर वेंडर रामकुमार के पास पहुंची लेकिन उसने ड्राइवर के बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने वेंडर रामकुमार को हिरासत में ले लिया। वह तिलहर के दभौरा गांव का रहने वाला है और सुभाषनगर में परिवार के साथ किराए पर रहता है। पूछताछ में उसने ट्रेन ड्राइवर का नाम राकेश शर्मा बताया। देर शाम तक जीआरपी आरोपी राकेश की तलाश में जुटी रही। कोतवाली के एसएसआई रामनरायन और एसआई संजय राय भी महिला से पूछताछ के लिए जंक्शन जीआरपी थाने पहुंचे।
विज्ञापन

---
महिला की ओर से निल क्राइम नंबर पर ड्राइवर राकेश के खिलाफ मारपीट और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया हैं। घटना कोतवाली क्षेत्र में हुई है इसलिए तफ्तीश के लिए मुकदमा कोतवाली भेज दिया जाएगा। - चंद्रशेखर गुप्ता, इंस्पेक्टर जीआरपी थाना 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें