फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से निकला दुराचार का आरोपी, बोला-उठा ले जाऊंगा

Sun, 11 Jan 2015 08:34 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी के बाद जेल से छूटा आरोपी अब छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाल रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी, उसके भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के ही इमरान आलम ने पिछले साल मार्च में उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार किया था। दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना बरेली महिला थाने में हो रही है। इमरान को पुलिस ने जेल भेजा था। महीने भर पहले वह जमानत पर छूट गया। आरोप है कि इमरान मोबाइल से मेसेज कर उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। वह धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर जबरन उठा ले जाने की धमकी भी दे रहा है। धमकाता है कि उसके फोटो और मोबाइल चिप उसके पास हैं, इन्हें वो नेट पर डाल देगा। महिला ने बताया कि नौ जनवरी को उन्होंने इमरान के घर जाकर उसके पिता नूर इस्लाम से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि बेटा ठीक कर रहा है। आरोप है कि शिकायत करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी।

वर्जन
तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे आरोप की पुष्टि के लिए मेसेज आदि की गहनता से जांच की जाएगी। तब कुछ और धाराएं भी केस में शामिल की जा सकती हैं। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें