फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति कार में बेहोश मिलीं तीन गायें

Wed, 14 Feb 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
cow
विज्ञापन

 गश्त के दौरान पुलिस ने पशुओं से भरी मारुति 800 कार को घेराबंदी करके पकड़ा। मौका पाकर तस्कर खंती में गाड़ी उतारकर भाग निकले। पुलिस ने कार में बंद तीन गायों को निकालकर ग्रामीणों के सुपुर्द कर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसओ श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि एसआई नरेंद्र टीम के साथ गांव साबर खेड़ा व बंजरिया गांव के रोड की तरफ गश्त कर रहे थे कि तभी एक मारुति कार आती दिखी। पुलिस की जीप को देखकर कार चालक गाड़ी को आनन फानन में घुमाकर भागने लगा। भाग रही कार का पुलिस ने पीछा किया तो पशु तस्करों ने गाड़ी को सड़क किनारे खंती में उतार कर गन्ने के खेतों से होते हुए भाग निकले। पुलिस ने खंती में फंसी गाड़ी को निकाला तथा कार में बेहोशी की हालत में भूसे की तरह भरी तीन गायों को ग्रामीणों के सहयोग से निकाल कर थाने लाये। अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गयी है। एसओ श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि वाहन नंबर से कार मालिक का पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें