फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के करंट से बच्चा और मजदूर झुलसा, हंगामा

Wed, 08 Nov 2017 02:37 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर में 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दस वर्षीय बच्चा और मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। मोहल्ले के लोगों ने दोनों को पीलीभीत हाईवे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे से गुस्साये लोगों ने जगतपुर बिजलीघर का घेराव कर हंगामा किया। लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। 
विज्ञापन

 जगतपुर में पानी की टंकी के पास रहने वाले पेशे से मजदूर पूरन लाल प्रजापति के मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरती है। मकान के जर्जर लिंटर से लोहे की सरिया बाहर निकली हुई थी। काफी समय से मकान की मरम्मत कराना चाहते थे। मंगलवार सुबह वह एक मजदूर राहुल को लेकर आए और लिंटर तोड़वाने लगे। इससे में पूरन लाल का दस वर्षीय बेटा विकास भी मदद करने लगा। करीब सुबह साढ़े नौ बजे सरिया निकालते वक्त हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हाईटेंशन लाइन का करंट उतरने के बाद तेज झटका लगने से राहुल और विकास बुरी तरह झुलस गए और नीचे गिरकर तड़पने लगे। मोहल्ले के लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
जानलेवा हो गई है हाईटेंशन लाइन 
जगतपुर बिजलीघर पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। हंगामा करते हुए लोगों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन जानलेवा हैं। रिहायशी इलाके के ऊपर से इसे हटाया जाना चाहिए। जगतपुर में अब तक आठ हादसे हो चुके हैं। कई लोगों की जान तो कई लोगों ने अंग गंवाए हैं। अधिकारियों ने लोगों को सांत्वना देकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें