फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग टीम पर हमला - कनेक्शन चोरी में पकड़े

Fri, 05 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन चेकिंग करने गई कुतुबखाना उपकेंद्र की टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ अभिलेख छीन लिये। भीड़ ने चेकिंग करने वालों को दौड़ा दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर खिसक लिये। इस मामले में जेई ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। गुरुवार दोपहर एक बजे कुतुबखाना जेई पवन चंद्रा के नेतृत्व में अरविंद कुमार, माहिर अली, मो. आसिफ, छत्रपाल आदि आजमनगर पहुंचे। बकाएदाराें का कनेक्शन चेक करते हुए इस्लाम के घर टीम पहुंच गई। इस घर में करीब चार किलोवाट से ज्यादा भार इस्तेमाल होता मिला। मीटर बाइपास कर कनेक्शन चल रहा था। टीम ने जब इसे चोरी बताया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्हाेंने हंगामा शुरू कर दिया। तीन चार लोगों ने कर्मचारियाें की पिटाई कर दौड़ा दिया। किसी तरह कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आते ही सभी हमलावर भाग निकले। इस मामले में थाना कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार चोरी पकड़े जाने पर लोगाें ने हमला बोल दिया और कागजात छीन लिये। तहरीर में इस्लाम व अन्य के खिलाफ बिजली चोरी, मारपीट और कार्य में बाधा पहुंचाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि जल्द आरोपियों को दबोचा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें