कैंट इलाके के गांव चनेहटी की प्रकाश कॉलोनी निवासी बादशाह प्रजापति गल्ला आढ़ती हैं। बृहस्पतिवार रात चोर छत से उनके घर में घुस आए। जिस कमरे में प्रजापति सो रहे थे उसके बराबर वाले कमरे में रखे संदूक का चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोरों ने संदूक में रखे चार लाख रुपये चुरा लिए और भाग गए। आढ़ती ने बताया कि उन्होंने हाल में ही अपनी जमीन बेचकर रुपये घर में रखे थे, जिन लोगों से उन्होंने गल्ला खरीदा था उन्हें ये रकम देनी थी। चोरी का शक किसी खास व्यक्ति पर जताया जा रहा है, जिसको ये पूरी जानकारी थी कि जमीन पर बेचकर घर रकम घर में रखी है। इंस्पेक्टर कैंट रामवीर सिंह का कहना है कि किसी ने करीबी ने ही आढ़ती के रुपये चुराए हैं।