फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चुराकर भागा, डिवाइडर से टकरा गया

Mon, 11 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
हादसे का ‌श‌िकार चोर
विज्ञापन

विज्ञापन
इज्जतनगर क्षेत्र के रजत विहार से बाइक चुराकर भाग रहा युवक मीरगंज क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक को डिवाइडर से टकराने पर गंभीर चोटें आई हैं। होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। शनिवार रात पुलिस के जिला कंट्रोल रूम से मीरगंज थाने को सूचना दी गई कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति बाइक चुराकर मीरगंज के रास्ते रामपुर की तरफ भाग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई। देर रात भाखड़ा पुल पर गश्त कर रही मीरगंज थाने की पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को देखकर उसका पीछा किया तो हड़बड़ी में तेज रफ्तार बाइक हाइवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक का अगला हिस्सा टूट गया। हादसे में युवक  गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया। मौके से मिली बाइक की नंबर प्लेट से नंबर मिटाने की कोशिश भी की गई है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सीओ मनोज पांडेय ने बताया कि घायल युवक अस्पताल में पुलिस की निगरानी में है। युवक का नाम पता अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाया है। युवक के होश में आने के बाद ही चोरी के आरोपी का पता लग पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें