फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीघा जमीन के खातिर भतीजे की जान लेने की कोशिश

Mon, 12 Sep 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बीघा जमीन के लालच में एक व्यक्ति अपने भतीजे की जान का दुश्मन बन गया। उसने भतीजे पर तलवार से जानलेवा हमला किया। बेटे को बचाने के चक्कर में विधवा मां घायल हो गई। सिरौली थाने में घटना की तहरीर दी गई है। सिरौली इलाके के ग्राम गुड़गावा निवासी नन्हीं देवी ने बताया कि उसके पति जयेंद्र ने दो साल पहले अपने छोटे भाई अमरपाल की दो बीघा जमीन खरीदने के लिए सौदा किया था। सौदा करने के समय जयेंद्र ने बतौर एडवांस दो लाख रुपये अमरपाल को दिए थे। इसके बाद जयेंद्र की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद अमरपाल की नियत खराब हो गई। उसने न जमीन का बैनामा कराया और न ही रकम लौटाई। आए दिन झगड़ा करते थे। शनिवार रात भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि अमरपाल ने जान से मारने की नियत से नन्हीं के चार साल के बेटे पुष्पेंद्र पर तलवार से हमला किया। नन्हीं ने बेटे को तो बचा लिया, लेकिन तलवार लगने से उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हुए इससे पहले हमलावर अमरपाल भाग गया। नन्हीं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें