बरेली में नवाबगंज के गांव जोरा मकरंदपुर निवासी भूपेंद्र का शव एक नाले से बरामद हुआ है। घर से जाते वक्त उसने परिजनों को बताया था कि वह ट्रक लेकर जा रहा है। पिछले चार दिन से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। अनहोनी की आशंका के चलते घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन भी की। शनिवार को भूपेंद्र का शव गांव के ही नाले में मिला।
परिवार में मचा कोहराम
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा या हत्या, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। उधर, मृतक के घर पर लोगों को तांता लगा हुआ है।