बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में छह सितंबर को हुई डकैती की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दस बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ढाई लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग कमरों में बंद कर लूटपाट की थी
सीमेंट-सरिया के अलावा जलीस का आरा मशीन, गुड़ और प्रापर्टी डीलिंग का भी कारोबार है। बहगुल नदी के पुल के पास अपने खेत में बने दो-मंजिले मकान के ऊपरी हिस्से में उनका परिवार रहता है। नीचे सरिया-सीमेंट का गोदाम है। जलीस के मुताबिक छह सितंबर की रात करीब 12.30 बजे 12 नकाबपोश बदमाश पीछे की दीवार पर चढ़कर घर में घुस आए। घर में सो रहे जलीस, उनकी पत्नी मुन्नी, बेटे जावेद, जुबैद, छोटू और जावेद की पत्नी निशा व बहन हिना को जगाकर पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। बदमाशों ने इसके बाद दो घंटे लूटपाट की और जाते समय जलीस की कार भी ले गए।