फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में बीबीए की छात्रा से छेड़छाड़ 

Fri, 11 Nov 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ उसके ही क्लास के छात्र ने छेड़छाड़ कर डाली। छात्रा से अश्लील शब्द कहे। छात्रा को उठा ले जाने की भी धमकी दे डाली। छात्रा ने विभागाध्यक्ष से शिकायत की है। विभागाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर बरेली कॉलेज में छेड़छाड़ की यह दूसरी घटना है। बीसीए की पूर्व छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में ही छेड़छाड़ हो गई थी। बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा गुरुवार को परीक्षा देकर निकली थी। बैरियर के पास बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र ने छात्रा को घेर लिया। अश्लील इशारे किए। उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की। छात्रा पर भद्दे कमेंट किए। छात्रा ने विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव मेहरोत्रा से शिकायत की और छात्र की हरकतों के बारे में बताया। कहा कि वह अक्सर उसको परेशान करता है। छात्रा ने कार्रवाई की मांग की है। विभागाध्यक्ष ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन


बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने शिकायत की है। जांच कराकर छात्र पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राजीव मेहरोत्रा, विभागाध्यक्ष बीबीए विभाग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें