फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारादरी इलाके से बालक का अपहरण

Wed, 17 Aug 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बारादरी इलाके से एक बालक का अपहरण कर लिया गया। उसकी साइकिल कुसुमनगर कॉलोनी में सड़क पर पड़ी मिली। परिवार वालों ने अपने तीन रिश्तेदारों पर अपहरण का आरोप लगाया है। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

हरुनगला के अशोक कुमार कश्यप का 12 वर्षीय बेटा मुनीश साइकिल पर फेरी लगाकर चीनी के गुल्ले (बुढ़ियाकाता) बेचता है। 13 अगस्त की सुबह वह साइकिल पर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। घरवालों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा मगर वह भी बंद था। इससे परेशान हुए परिवारीजनों ने मुनीश की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। उधर, ग्रीनपार्क से सटी कुसुमनगर कालोनी के एक व्यक्ति ने एक लावारिस साइकिल पड़ी होने की सूचना रुहेलखंड चौकी पुलिस को दी। पुलिस के बताने पर परिवारीजनों ने जाकर देखा तो साइकिल मुनीश की निकली, जिसके बाद से परिवार वाले परेशान हो गए। घरवालों के मुताबिक उन्होंने अपनी समस्त रिश्तेदारियों और नजदीकी लोगों के यहां तलाश किया, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। पिता अशोक कुमार ने दो रिश्तेदारों नदोसी गांव निवासी सीताराम और उसके बेटे सोनू पर अगवा करने का आरोप लगाया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इससे पहले विवाद होने पर उन्हें चैन से न रहने देने की धमकी भी दी गई थी। अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर मंगलवार को बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
एसपी सिटी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस
मुनीश 13 अगस्त को लापता हुआ था। उसी दिन से परिवार वाले रुहेलखंड चौकी के चक्कर लगा रहे थे। पुलिस मदद करने के बजाय बालक को खुद तलाश करने और भगवान पर भरोसा रखने की सलाह दे रही थी। मंगलवार को इसकी शिकायत एसपी सिटी समीर सौरभ से की गई। एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रुहेलखंड चौकी इंचार्ज से असलियत जानना चाही। तब जाकर पुलिस हरकत में आई और बालक के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें