सभापुर गांव के दोदराम ने पुलिस को बताया कि गांव के किनारे पनघैली नदी बहती है। उसने प्रधान के सहयोग से नदी पार करने के लिए लकड़ी की पटरी बांध रखी है।
वह बाइक पार करने के दो रुपये लेता है। सोमवार को डंडुआ के नरेश और उसका बेटा हुलासीराम, बाबू राम से बाइक पार ले जाने का किराया दो रुपये मांगे तो वे भड़क गए। आरोप है कि गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। बचाव को आए दोदराम के बेटे को भी पीट दिया।