फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब लड़की को पूछने पर तलवारों से किया हमला

Wed, 25 Feb 2015 01:11 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घटना सीबीगंज के गांव सरनिया की है। यहां रहने वाले एक गरीब व्यक्ति की नाबालिग लड़की रविवार की रात रहस्यमय ढंग से घर से लापता हो गई। पता चला कि लड़की को गांव में ही रहने वाला अफसर अली का पुत्र जरी कारीगर आसिफ ले गया और अपने घर में छिपा लिया। लड़की की मां सोमवार को उसे तलाशने के लिए आसिफ के घर गई और लड़की के बारे में पूछा, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया और कहा कि लड़की उनके घर नहीं है। मंगलवार शाम सात बजे आसिफ का पिता लड़की के घर आया। जिससे लड़की की मां ने उससे लड़की के बारे में पूछा तो वह बौखला कर चला गया। कुछ ही देर में पांच छह लड़कों के साथ लौटकर आकर लड़की के घर पर हमला बोल दिया। लाठी डंडों और तलवारों से हमला कर लड़की की मां, पिता, भाई और तीन छोटी बहनों को लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आए तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने आसिफ, मैसर, जावेद, मोनू और सोनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायल परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हमलावर पक्ष के लोग आ गए और समझौते का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें