फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारादरी में पीलीभीत का ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2014 09:48 PM IST
बीरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बारादरी पुलिस ने बीसलपुर (पीलीभीत) के एक ऑटोलिफ्टर को पकड़ा है। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

बारादरी थाने के जगतपुर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक युवक बाइक से इधर उधर चक्कर काट रहा था। दरोगा राजा राम ने उसे पकड़ लिया। छानबीन करने पर पाया गया कि युवक के पास से मिली बाइक चोरी की है। उसने अपना नाम राजेश पुत्र श्रीपाल निवासी गांव किसनी थाना बीसलपुर (पीलीभीत) बताया। दरोगा राजा राम ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि बाइक उसके साथी ने कहीं से चुराई थी। वह फरार हो गया। दरोगा के अनुसार पकड़े गए युवक को जेल भेजा जा रहा है और उसके साथी की तलाश की जा रही है। राजेश सुभाषनगर थाने से भी एक बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें