फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर पकड़े दुर्लभ प्रजाति के कछुए

Sat, 16 Apr 2016 01:21 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शुक्रवार शाम को जीआरपी ने चैकिंग के दौरान बड़ी संख्या में दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए। कछुए एक बैग में भरे हुए थे, जिनकी संख्या 50 होगी। यह बैग प्लेटफार्म पर छोड़कर कोई फरार हो गया। जीआरपी ने पीएफए को कछुए सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

शाम को करीब सात बजे जीआरपी और रेलवे की ओर से जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान ट्रेन से आने वाले यात्रियों की चेकिंग हो रही थी। वेंडर की सूचना पर जीआरपी ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें काफी संख्या में कछुए पाए गए। सूचना पर पीएफए के कार्यकर्ता भी जंक्शन पर पहुंच गए। जीआरपी ने फिलहाल कछुओं को उन्हें सौंप दिया है। पीएफए के संयोजक धीरज पाठक ने बताया कि सारे कछुए संस्था के सेल्टर होम में सुरक्षित रख लिए गए हैं। जीआरपी पुलिस के निर्देश पर शनिवार को उन्हें वन विभाग को सौंप दिया जाएगा। जीआरपी इस मामले में वन विभाग के अफसरों से रायमशविरा करके कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें