फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कम, बाद में ज्यादा आमदनी का सर्टिफिकेट बनाया

Sat, 16 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बहेड़ी तहसील में पहले कम आय और बाद में अधिक आमदनी का प्रमाणपत्र बनाकर आवेदक को सौंप दिया। यह मामला केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार के पास पहुंचा तो उन्होंने डीएम से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई को कहा है। केंद्रीय मंत्री का आरोप है कि ऐसा एक नहीं कई लोगों से साथ होता होगा।
विज्ञापन

आरोप है कि पहले नगरिया कला बहेड़ी के नकुल चंद्र को दो मार्च 2016 को  60 हजार रुपये सालाना का आय प्रमाणपत्र जारी कर दिया। अगले महीने यानि कि 4 अप्रैल 2016 को उसी नाम पते पर 1.80 लाख रुपये सालाना का आय प्रमाणपत्र जारी कर दिया। जो कि लेखपाल और अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने इस मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री का कहना है कि किसी न किसी स्तर पर तो गड़बड़ी हुई है। या तो पहले जारी किया गया प्रमाणपत्र गलत है या फिर बाद में जारी किया गया प्रमाणपत्र। इसीलिए इस मामल में जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले में एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार का कहना है कि मंत्री के पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें