महानगर में सैक्स रैकेट चलाते पकड़े गए संजीव कुमार उर्फ सोनू साथी हनीफ के साथ मिलकर अंबिका विहार में जिस्म फरोशी का धंधा कर रहा था। बुधवार की रात चार लड़कों के साथ दो लड़कियां इसी रैकेट की थीं। पुलिस ने छहों को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया। सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करते पकड़ी गईं लड़कियों में एक कैंट इलाके के गांव की रहने वाली थी। उसकी सोनू की मां की थाने से जमानत करा ले गई। दूसरी लड़की दिल्ली की रहने वाली थी। उसकी जमानत बदायूं के लड़कों ने कराई। शुएब, वसीम, आशिक मिलक, रामपुर के रहने वाले थे। जबकि पुष्पेंद्र सीबीगंज का रहने वाला है। इनको भी थाने से ही पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया।