फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मेरा बेटा अगवा कर लिया

Sat, 13 Dec 2014 10:15 PM IST
बीरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 शीशगढ़ के सहोड़ा गांव के एक मजदूर के सात साल के बेटे राजू को अगवा कर लिया गया। उसकी मां और दादी ने एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर गांव में कच्ची शराब बनाने वाले पर अपहरण का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष बच्चू सिंह यादव ने बताया कि  राजू के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सहोड़ा गांव की लीलावती ने बताया कि उसके पति लालता प्रसाद मजदूरी करते हैं। उन्हीं के गांव का तरपत कच्ची शराब का धंधा करता है। तरपत कई बार पकड़ा जा चुका है। उसे शक है कि उसके पति उसकी मुखबिरी करते हैं। तीन नवंबर की शाम पांच बजे उनका बेटा नरपत के घर के बाहर खेल रहा था। नरपत ने अपने भाई लक्ष्मण और बढेपुरा, थाना मिलक, रामपुर की मदद से अगवा कर लिया। दयाराम और रामगोपाल ने उन्हें राजू को ले जाते हुए देखा है। आरोपी उसके बेटे के साथ अनहोनी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें