शाही के गांव कुल्छा निवासी राजपाल का पुत्र मुनीश आईटीबीपी दिल्ली में कांस्टेबल कुक है। 19 फरवरी को वह सरकारी काम से बस से निकला था। रास्ते में जहरखुरानों ने नशा सुंघाकर उसके पास मौजूद 40 हजार रुपये लूट लिए। बेहोश जवान को बस स्टाफ ने बरेली जंक्शन के पास छोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।