फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को रौंदा, छात्र की मौत

Fri, 13 Feb 2015 01:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज के गांव मुड़िया भीकमपुर गांव में रहने वाला 20 वर्षीय आनंद प्रकाश एसबी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था और संजयनगर में किराए के कमरे में रह रहा था। बृहस्पतिवार को आनंद बाइक से पीलीभीत बाईपास पर लिटिल सिटिल गैस एजेंसी से गैस कनेक्शन लेने के सिलसिले में आया था। उसके साथ उसका दोस्त नवाबगंज के गांव अटरिया माधवपुर निवासी संतोष भी था। संतोष एमबी इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है। संजयनगर लौटते समय पासपोर्ट आफिस के सामने गलत साइड से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना से आनंद बेसुध होकर जमीन पर गिर गया जबकि संतोष का दाहिना पैर टूट गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर इकट्ठी हुई भीड़ ने कार को घेर लिया। काफी हंगामे के बाद कार वाला दोनों छात्रों को कार में डालकर विकास भवन के सामने एक निजी अस्पताल में ले गया जहां आनंद को मृत घोषित कर दिया गया। इस पर कार वाला कार छोड़कर भाग गया। अस्पताल में भर्ती संतोष से इंस्पेक्टर बारादरी मुहम्मद कासिम ने दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। आनंद की जेब से निकले मोबाइल नंबर पर दुर्घटना की सूचना उसके घरवालों को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद वे उसका शव परिवार वाले गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें