फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। मंगलवार की देर रात थाना मैलानी के कस्बा वार्ड नंबर चार निवासी राममूर्ति उर्फ मोबीन खान (35) अपने एक साथी के साथ लखीमपुर से घर जा रहा था। फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर-गोला रोड पर पचपेड़वा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे राममूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साथी रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को राममूर्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। पास में उनकी बाइक पड़ी थी। वहीं रोड के किनारे एक टूटी साइकिल भी पड़ी मिली है। हादसे के पीछे माना जा रहा है साइकिल से टकराने के बाद राममूर्ति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान कोई वाहन उनके ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौत हो गई। एसआई एसआई पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने बताया हादसा कैसे हुआ और साइकिल किसकी है। क्या साइकिल सवार भी घायल है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें