बरेली। इज्जतनगर के गांव शिकारपुर निवासी इलियास (30) ट्रक के हेल्पर थे। वह शुक्रवार शाम गांव के पास ही सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारवालों को सौंप दिया गया। पत्नी नाजरीन ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।