बरेली। मां का पढ़ाई के लिए डांटना सातवीं के छात्र को नागवार गुजरा। समोसा खाने के लिए मां से दस रुपये लिए और जहरीला पदार्थ खरीद लाया। उसे पीकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि ऐन वक्त पर मां पहुंच गई और उसे जमीन पर बेसुध पड़ा देख तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां काफी देर बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। किला क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय छात्र की मां ने बताया कि बेटा सातवीं कक्षा का छात्र है। पढ़ाई करने के बजाय वह अधिकतर समय खेल में गुजारता है। इस पर उसे पीट दिया। जिससे नाराज होकर शुक्रवार शाम उसने बाजार से विषाक्त पदार्थ खरीदकर पी लिया। ब्यूरो