बरेली। देवरनियां की नई बस्ती में गुनाह रोड निवासी नवाब अली ने थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि दस दिन पहले 16 वर्षीय बेटे को दुकान से सामान लेने भेजा था। रात तक नहीं लौटा तो ढूंढना शुरू किया। तबसे उसका कोई सुराग नहीं है। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। साथ ही उन्होंने पुलिस पर खोजबीन करने में दिलचस्पी न लेने का भी आरोप लगाया है। ब्यूरो