फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से लाखों की लूट, दो लुटेरे एनकाउंटर में ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के बीचोबीच कोहाड़ापीर पुलिया के पास सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे एक सराफ के साथ ऑटो से जाते उनके मुंशी को गोली मारकर लाखों रुपये लूटने वाले छह बदमाशों में से दो को पुलिस ने दोपहर ढाई बजे एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों संभल के निकले। पुलिस के मुताबिक लूटे गए 15 लाख बरामद कर लिए गए हैं। पांच दिन पहले गांधीनगर में सराफ के घर हुई लूट में भी मारा गया एक बदमाश शामिल था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शास्त्रीनगर के रहने वाले सराफ अनूप अग्रवाल के घर से उनके चचेरे भाई विमल कुमार, मुंशी सुमित और ड्राइवर कांता प्रसाद दिल्ली जाने के लिए ऑटो से सुबह साढ़े पांच बजे रेलवे जंक्शन के लिए निकले। उनके पास तीन बैग थे। दो में लाखों रुपये थे। कोहाड़ापीर की पुलिया के पास दो बाइकों पर सवार छह बदमाश आए और ऑटो रुकवाया। रुकते ही मुंशी सुमित के सिर में गोली मार दी और रकम वाले दो बैग लूट ले गए। तीसरे बैग को छुआ तक नहीं।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि ऑटो ड्राइवर के बताए हुलिए जैसे दिखने वाले छह संदिग्ध बाइकों के साथ बड़ा बाईपास पर नजर आए तो घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख दोपहर ढाई बजे इज्जतनगर थाने की अहलादपुर चौकी के सामने बदमाश बाइक छोड़ गन्ने के खेत में जा छिपे। एसएसपी ने बताया कि दोतरफा फायरिंग में खेत में छिपे दो बदमाशों की गोली लगने से मौत हो गई, बाकी चार भाग गए। मरने वाले बदमाशों की शिनाख्त असमोली (संभल) के कपिल चौधरी और अशोक सिंह के रूप में हुई। लूट के शिकार लोगों ने भी दोनों के वारदात में शामिल होने की पुष्टि की। कपिल पर मुरादाबाद रेंज के थानों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर है। अशोक पर भी कई मुकदमे बताए गए हैं।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट चली मुठभेड़ में बदमाशों की तरफ से चली गोली सीओ सिटी कुलदीप कुमार और सीओ तृतीय अशोक मीना के बॉडी प्रोटेक्टर में लगी। वहीं कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल के बाएं हाथ और सिपाही प्रवीण अहलावत के दाए पैर से गोली रगड़ती हुई निकल गई। मुठभेड़ होने के बाद एडीजी प्रेमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने बीते बुधवार को गांधीनगर में सराफ अनिल अग्रवाल के घर में वर्दीधारी बदमाशों द्वारा वारदात के खुलासे का भी दावा किया। पुलिस के मुताबिक सराफ की पत्नी ने मृतक दोनों बदमाशों के फोटो देखने के बाद एक की पहचान की है। वहीं जख्मी मुंशी सुमित को रामपुर गार्डन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुमित मूलत: शाहजहांपुर का रहने वाला है और इस वक्त यहां जोगीनवादा में रह रहा है।
‘सराफ से लूट के बाद नाकाबंदी में पुलिस को सफलता मिली है। दो बदमाशों की एनकाउंटर में मौत हुई है, जबकि चार भागने में कामयाब रहे हैं। सराफ ने मौके पर आकर बैग और 15 लाख रुपयों की तस्दीक की है।’
विज्ञापन

- प्रेम प्रकाश, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें