जीआरपी जंक्शन ने मानसिक मंदित युवती को मानसिक अस्पताल भेज दिया है। मेडिकल कराने के बाद रेलवे मजिस्ट्रेट के आदेश पर बुधवार को एसआई राजेंद्र सिंह सिरोही, मुकेश यादव आदि ने उसे मानसिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। गौरतलब है कि 28 अक्तूबर को लखनऊ की मानसिक मंदित युवती को यूपी-100 पुलिस ने जीआरपी को सौंपा था। जीआरपी ने उसे आशा ज्योति केंद्र भेजा, लेकिन वहां रेस्क्यू करने से मना कर दिया गया। इसके बाद युवती को महिला थाने भेज दिया गया। जीआरपी एसओ अनूप शर्मा ने बताया कि युवती के भाई से संपर्क किया गया लेकिन उसने जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। बुधवार को एनईआर के मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद युवती को मानसिक अस्पताल भेज दिया गया।