बरेली। जेठ के चुनाव लड़ने के लिए सास ने विवाहिता को मायके से दस लाख रुपये लाने को कहा। मायके वालों ने असमर्थता दिखाई तो ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। प्रेमनगर के अशरफ खां छावनी के ममनून हसन की बेटी इरम का विवाह 27 नवंबर 2015 को अलीगढ़ के आकिब अख्तर के साथ हुआ था। कम दहेज लाने पर ससुरालियों ने उसे ताने देना शुरू कर दिए। एक दिन सास जुबैदा बेगम ने जेठ जावेद चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनके लिए दस लाख रुपये मायके से ले आओ। मना करने पर ससुराली उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बेटी ने पिता को बताया तो ममनून ने 29 दिसंबर 2015 को 95 हजार और पांच फरवरी 2016 को एक लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद ससुरालियों ने 22 फरवरी 2018 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। आकिब, जुबैदा समेत पांच लोगों पर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।