फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिवरात्रि: मंदिरों में सादा कपड़ों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी
शोभायात्रा में बॉक्स फार्मेशन में मुस्तैद रहेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। शहर के सौ शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। खासतौर पर सात सिद्ध मंदिरों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए एसपी सिटी ने पुलिस को बॉक्स फार्मेशन में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। मंदिरों में सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात करने के लिए भी कहा है।
शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों की भीड़ में खुराफातियों की पहचान के लिए पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में भीड़ के बीच रहने के निर्देश दिये गए हैं। पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं से भी पुलिस बल मंगाया गया है। इस दौरान सिविल डिफेंस के लोगों को भी सक्रिय रखा जाएगा। एंटी सबोटाज टीम विस्फोटक की धरपकड़ के लिए जांच अभियान चला रही है। सभी क्षेत्राधिकारी और प्रभारियों को एक-एक वीडियो कैमरा भी दिया गया है। शोभायात्रा के दौरान पुलिस कर्मचारियों को ड्रेगन लाइट मुहैया कराई गई है, ताकि अंधेरा होने पर भी पुलिस अपना काम बखूबी कर सके।
विज्ञापन


टॉप रूफ ड्यूटी से होगी निगरानी
पुलिस ने संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करके तेज तर्रार पुलिस कर्मियों की टाप रूफ ड्यूट लगा दी है। वह छतों से भीड़ पर निगरानी रखेंगे। एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर के मुताबिक शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिसबल तैनात रखा गया है।
विज्ञापन


इतना फोर्स रहेगा तैनात
एसएसबी - एक कंपनी
पीएसी - एक कंपनी
सीओ - चार
इंस्पेक्टर - 45
दरोगा - 70
कांस्टेबल - 250
महिला कांस्टेबल - 80
होमगार्ड - 150

सभी मंदिरों का ड्यूटी चार्ट जारी किया जा चुका है। धर्मस्थलों पर रात में ही पुलिस पहुंच जाएगी। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें