बरेली।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कई खंडों पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण कई मेल/एक्सप्रेस गाड़ियां निरस्त की गई हैं।
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक तीन सितंबर को नई दिल्ली से चलने वाली 12436 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पहली सितंबर को जम्मूतवी से चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस भी रद कर दी गई है। तीन सितंबर को चंडीगढ़ से चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को भी रद किया गया है। एक सितंबर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 15934 अमृतसर- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। चार, पांच और सात सितंबर को अजमेर से चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। एक, तीन और पांच सितंबर को किशनगंज से प्रस्थान करने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। एक से सात सितंबर तक लालगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को भी रद किया गया है। एक से सात सितंबर तक डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15909 डिब्रूगढ़ -लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यह ट्रेन 31 अगस्त को भी रद रही। सात सितंबर को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 12235 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। एक से चार सितंबर को डिब्रूगढ़ टाउन से प्रस्थान करने वाली 12435 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी रद किया गया है। चार सितंबर को गुवाहाटी से प्रस्थान करने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 6 सितंबर को गुवाहाटी से प्रस्थान करने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। तीन सितंबर को कामाख्या से प्रस्थान करने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। एक से चार सितंबर को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।