फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी के पिता के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिचित बनकर साइबर ठगों ने एक सैन्य अधिकारी के पिता के बैंक खाते से हजारों रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने अज्ञात ठग के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी विनोद कुमार बेकरी उत्पादों के सप्लायर हैं। उनका बेटा ऋषभ कुमार सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हिसार, हरियाणा में तैनात हैं। विनोद के मुताबिक रविवार देर रात उन्हें एक फोन आया। फोन पर ठग ने खुद को उनके एक परिचित ‘सिंह साहब’ बताकर संबोधित किया। पीड़ित ने बताया कि ठग ने उन्हें उनकी फोन पे एप पर पहुंचे एक लिंक पर क्लिक करने को बोला। बताया कि इससे उनके खाते में 20 हजार रुपये पहुंच जाएंगे। इन रुपये को वह अगले दिन वापस ले लेगा। परिचित का नाम सुनकर विनोद भ्रम में पड़ गए और लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से तुरंत 17 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बताया कि दोबारा फोन करने पर ठग का फोन बंद जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें