बरेली। जीआरपी ने जंक्शन से तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार करके आठ मोबाइल बरामद किए हैं। बृहस्पतिवार देर रात जीआरपी एसआई अशोक कुमार, कांस्टेबल राजीव आदि प्लेटफार्म एक पर गश्त कर रहे थे। उन्हें तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। तलाशी लेने पर उनके पास से आठ मोबाइल बरामद हुए। इंस्पेक्टर कृष्ण औतार ने बताया कि पकड़े गए युवक शेर मोहम्मद और रजा निवासी खटीमा और अफजाल कादरचौक बदायूं के रहने वाले हैं। तीनों को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।