फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों ने आने से किया इंकार तो पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। झारखंड के युवक की मौत के तीन दिन बाद कैंट पुलिस ने अज्ञात के तौर पर उसका अंतिम संस्कार करा दिया। इससे पहले उसके परिवार से संपर्क किया गया तो उन्होंने आने से इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि इतने पैसे नहीं हैं कि बरेली पहुंच पाएं।
विज्ञापन

तीन फरवरी को रेलवे के गैंगमैन ने कैंट इंस्पेक्टर को सूचना दी थी कि नकटिया नदी के अपलाइन पुल के नीचे नदी में एक युवक का शव उतरा रहा है। पुलिस ने शव निकलवाया तो उसके शरीर पर वेंडरों की तरह की शर्ट थी। उम्र करीब 30 वर्ष थी। जेब से आधार कार्ड और कुछ फोटो मिले। हालांकि, चेहरा फूलने से मिलान नहीं हो सका। नाम और पता बंटू बसेरा निवासी जिला दुमका, झारखंड अंकित था। कैंट पुलिस ने दुमका पुलिस के जरिए संबंधित पते पर संपर्क किया। परिवारवालों का नंबर जुटाकर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बात की तो पता लगा कि बंटू अविवाहित था। परिवारवालों ने उनसे कह दिया कि बरेली बहुत दूर है। उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वे आ सकें। उनसे ही अंतिम संस्कार कराने की गुजारिश की। पोस्टमार्टम में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई थी। तीन दिन बाद अंत्येष्टि करा दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें